धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 16 अक्टूबर। भारतीय जैन संगठन छत्तीसगढ़ के बैनर तले गैलेक्सी स्कूल भखारा में लड़कियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से आत्म-जागरूकता, संचार और रिश्ते, मासिक धर्म और स्वच्छता,आत्मसम्मान और आत्मरक्षा, विकल्प और निर्णय, दोस्ती और प्रलोभन विषय पर स्मार्ट गर्ल कार्यक्रम चलाया गया।
कार्यक्रम के बारे में बीजेएस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरख जैन ने बताया कि 13-21आयु वर्ग की किशोर लड़कियों के भावनात्मक विकास से संबंधित मुद्दों और चिंताओं का समाधान कर आत्म-जागरूकता बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई।
लड़कियों और महिलाओं को प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना और आत्मरक्षा के लिए व्यावहारिक सुझाव दिया गया।
विकल्पों को संतुलित करने और तर्कसंगत रूप से जीवन के निर्णय लेने की क्षमता, सही दोस्ती और प्रलोभनों से निपटने सकारात्मक विश्वास पैदा करना, किशोर बच्चों की विकासात्मक और भावनात्मक जरूरतों के प्रति संवेदनशील बनाना, लड़कियों के विकास में निरंतर सुधार के लिए प्रणालियों और संस्थागत क्षमताओं को बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेएस जोन अध्यक्ष सूर्या लुंकड़, ट्रेनर राखी राखेचा, शाखा अध्यक्ष ज्योति जैन का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर उपप्राचार्य लालजी साहू, सचिव रेखा नाहर, उपाध्यक्ष इंदु नाहटा, उषा पारख, रुचि जैन, साक्षी पारख सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित था।


