धमतरी
हिन्दी परिषद का गठन
15-Oct-2023 7:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 अक्टूबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में विगत दिवस प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर.मेहरा के मार्गदर्शन एवं डॉ.अंबा शुक्ला के संयोजन में हिन्दी परिषद का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष-शिवानी नेताम, एमए हिन्दी तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष-दीपेश निषाद, नीलम यादव, एमए हिन्दी प्रथम सेमेस्टर, सचिव- हिमांशु कोसरे, बीए भाग-3, कोषाध्यक्ष-गीतेश मरकाम बीए भाग-3, सहसचिव-अमित साहू, बीए भाग-3 चयनित किए गए। शपथग्रहण के अवसर पर हिंदी साहित्य परिषद के द्वारा सेमीनार का आयोजन किया गया जिसका संचालन इंद्रकुमार ने किया एवं समस्त विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिये।
इस अवसर पर डॉ.गायत्री साहू ओमिन निषाद, डॉ.ममता सौरज सहित स्नातक एवं स्नातकेात्तर स्तर के हिन्दी के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


