धमतरी
बच्चों को सिखाए गए पढ़ाई के सरल तरीके
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 अक्टूबर। संकुल स्तरीय टीएलएम मेले में शिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर शिक्षण सहायक सामग्री की प्रदर्शनी लगाई। बच्चों को प्रदर्शनी के माध्यम से गणित, विज्ञान, भाषा जैसे विषय समझने में आसानी होगी। माध्यमिक शाला घठुला परिसर में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला का आयोजन संकुल प्राचार्य राजेश कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया।
प्राचार्य ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षकों द्वारा बनाए गए शिक्षण सामग्री विषय -सिद्धांत को सिखाने वाला होने के साथ अध्यापन कार्य को सुरुचि पूर्ण बनाता है. मेले के संयोजक संकुल समन्वयक जीरू संजय रेड्डी ने विभिन्न विषयों की अवधारणा को स्पष्ट करने के लिए कई उपकरणों के प्रदर्शन एवं मॉडल के माध्यम से बच्चों को सरल शिक्षा देने के लिए संकुल के मेहनती शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।
प्रदर्शनी में प्रथम स्थान माध्यमिक शाला पांवद्वार एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्राथमिक शाला घठुला को पुरस्कृत किया गया, जिसमें प्राचार्य राजेश तिवारी एवं प्रधान पाठक नरेश कौशल ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस आयोजन में मनोज पटेल, तेज नाग, गितेश साहू, इंदुलता वर्मा, रेणुका सूर्यवंशी, शशि बंसोर, खिलावन साहू, कमलेश्वरी वर्मा आदि शिक्षकों का सहयोग प्राप्त हुआ।


