धमतरी
नगरी, 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी सिहावा विधानसभा के तत्वावधान में चारों मंडल में विजय विश्वास कार्यकर्ता सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित की गई है। जो क्रमश: नगरी मंडल 16 अक्टूबर सोमवार 11 बजे दंतेश्वरी मंदिर परिसर सांकरा में, बेलरगांव मण्डल, एक बजे सामुदायिक भवन हल्बा समाज बिरगुड़ी में, कुकरेल मण्डल 17 अक्टूबर मंगलवार 11 बजे रामकुमार सामरथ निवास गट्टासिल्ली में, मगरलोड मण्डल मंगलवार 2 बजे साहू सदन भैसमुंडी में आयोजित की गई है।
कार्यक्रम में मंडल में निवासरत समस्त पदाधिकारी जनप्रतिनिधि शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। जिसमें भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम सहित जिला, प्रदेश के शीर्ष नेता सभा को सम्बोधित करेंगे।
जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, किसान मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, जिला महामंत्री प्रकाश बैस- कविंद्र जैन, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला मंत्री राजेंद्र गोलछा- प्रेमलता नागवंशी, मंडल प्रभारी रविशंकर दुबे, नागेंद्र शुक्ला, विकल गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष- मोहन नाहटा- विजय यदु- वामन साहू- अकबर कश्यप, कमल डागा, मोहन पुजारी, महेश गोटा, भीखम सेन, विधानसभा मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, विधानसभा शोसल मीडिया प्रभारी दिव्येन्द्र परिहार नें मंडल में निवासरत समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से अपील किए हैं कि अपने-अपने मंडल में समय पर अपनी उपस्थिति प्रदान करें।


