धमतरी
एसपी ने आचार संहिता के पालन व चुनाव के संबंध में ली बैठक
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 अक्टूबर। कल पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों कि चुनाव के आचार संहिता के पालन एवं चुनाव के तैयारी के संबंध में मिटिंग ली गई एवं पूर्व मिटिंग में दिये गये निर्देशों के परिपालन किये जाने की समीक्षा की गई।
मिटिंग में विधान सभा चुनाव के तैयारी के संबंध में महत्वपूर्ण दिशानिर्देश भी दिये गए। चुनाव संबंधी जानकारी ली गई एवं कानून व्यवस्था से संबंधित अन्य जानकारी, चुनाव संबंधी शिकायत/अपराधों कि भी जानकारी ली गई। एमसीपी लगाने के दौरान पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करने एवं सीएपीएफ बलों के ठहरने के लिये उसके मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भवनों को चिन्हांकित कर साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए।
जिला बदर,रासुका एवं गुंडा बदमाशों के उपर प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाउन्ड ओवर एवं अन्तर्राज्यीय सीमा पर स्थापित जाँच नाकों पर प्रभावी कार्यवाही करने के भी सख्त निर्देश दिये गये।
एवं लायसेंसी शस्त्र को थाने में जमा कराने कि कार्यवाही भी सूची अनुसार करने एवं अति आवश्यक सुरक्षा में लगे शस्त्रों का विधिवत प्रमाण पत्र प्राप्त कर प्रमाण पत्र जमा कराने हेतु निर्देशित किया गया एवं गंभीर अपराधों की अद्यतन स्थिति एवं लंबित रहने के कारण सहित समीक्षा कि गई।
लघु एवं प्रतिबंधात्मक मामलों की कार्यवाही के संबंध में थानावार जानकारी ली गई एवं लंबित मर्ग,लंबित शिकायत लंबित अपराधों,लंबित विभागीय जांच एवं प्राथमिक जांच की स्थिति के संबंध में जानकारी लेकर समीक्षा कि गई एवं महत्वपूर्ण निर्देश दिये गए।
सभी राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने अनुभाग के थाना क्षेत्रों में जुआ, सट्टा,एवं अवैध शराब,गांजा, नशीले पदार्थों, अवैध कारोबारियों, अवैध हथियारों पर कार्यवाही एवं प्रतिबंधक कार्यवाही किये जाने के भी सख्त निर्देश दिये।
गुंडा,बदमाशों,निगरानी बदमाशों कि सूची तैयार कर जिलाबदर की भी कार्यवाही अधिक से अधिक करने के निर्देश दिये गये।
डीपीओ.अजय सिंह द्वारा भी लंबित समंस एवं स्थायी वारंट,गिरफ्तारी वारंट के संबंध में जानकारी दी गई।
जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समंस वारंट एवं स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारंटों कि अधिक से अधिक तामिल करने के सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिये गए।
अपराधिक तत्वों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। चुनाव सबंधी पत्रों कि जानकारी सभी थाना क्षेत्रों से प्राथमिकता से भेजने के निर्देश दिये।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह,उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,डीएसपी. मुख्या. नेहा पवार, एसडीओपी.कुरूद के.के.वाजपेयी, डीएसपी.ट्रैफिक मणिशंकर चंद्रा,डीएसपी. परि. विंकेश्वरी पिंदे,डीपीओ.धमतरी अजय सिंह,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा,समस्त थाना/चौकी प्रभारी,शिकायत सेल प्रभारी, महिला सेल प्रभारी,कंट्रोल रुम प्रभारी,स्टेनो अखिलेश शुक्ला,रीडर,चुनाव सेल प्रभारी,डीएसबी प्रभारी, डीसीबी प्रभारी,ओएम, रीडर सहित समस्त शाखा प्रभारी भी उपस्थित रहे।


