धमतरी

कुरूद में बूथ कमेटियों की बैठक
13-Oct-2023 7:34 PM
कुरूद में बूथ कमेटियों की बैठक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 13 अक्टूबर। टिकट वितरण के फौरन बाद से तेज हुआ भाजपा का चुनाव अभियान दिन ब दिन रफ्तार पकडऩे लगा है। विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभा अजय चन्द्राकर एवं ज्योति चन्द्राकर महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ भाजपा के प्रत्येक बूथ में जाकर नारी शक्ति को एकजुट करने में लगी है।

बूथ सशक्तीकरण अभियान के अंतर्गत कुरुद विधानसभा अंतर्गत ग्राम आलेखुटा, सोनपुर, सेमरा सी, देवरी, दर्री, चिरपोटी, नवागांव कचना, कानामुका, खपरी, जरवायडीह, भैसबोड, कुम्हारी, पुरैना, कल्ले का दौरा कर भाजपा नेत्रियों ने माता- बहनों से जनसंपर्क एवं बैठक के माध्यम से कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी बारे में अवगत कराया गया।

भाजपा प्रत्याशी की पत्नी प्रतिभा चन्द्राकर ने ग्रामीणों को बताया कि केन्द्र सरकार की योजनाओं में भ्रटाचार कर कांग्रेस ने गरीबों का हक मारते हुए उन्हें प्रधानमंत्री आवास से वंचित किया है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर ने कहा कि गांव-गांव में विकास अवरुद्ध करने वाले कांग्रेस के लोग आज सत्ता के नशा में मदमस्त है, वे चुनाव में फिर से गंगाजल लेकर झुठी वादा कर वोंट मांगेगे इन सबको सबक सिखाने का समय आ गया है। कुरूद विधानसभा को संवारने वाले विकास पुरूष अजय चन्द्राकर को भाजपा ने फिर से चुनाव मैदान में उतारा है, क्षेत्र में विकास का पहिया निरंतर घूमता रहे इसके लिए हमें उन्हें जितना होगा। इस मौके पर  सिंधु बैस, देवकी आशा रात्रे,पूर्णिमा साहू, यशोदा साहू, गीतेश्वरी साहू, रश्मि साहू आदि महिलाएं उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट