धमतरी

कांग्रेस प्रत्याशी जो भी हो जिताने में होगी कार्यकताओं की अहम भूमिका-लोहाना
13-Oct-2023 7:33 PM
कांग्रेस प्रत्याशी जो भी हो जिताने में होगी कार्यकताओं की अहम भूमिका-लोहाना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरूद, 13 अक्टूबर। चुनाव पूर्व कांग्रेसीयो में एकजुटता बनाये रखने के उद्देश्य से जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना,  निशक्त जन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी ने कुरूद विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ता की बैठक लेकर समझाया कि टिकट चाहे जिसे मिले एकजुटता के साथ उसे जिताना है।

शुक्रवार को कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री लोहाना ने कहा कि कुरूद विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराना है। हाईकमान प्रत्याशी जिसे भी तय करे, हम सभी को आपसी मनमुटाव को दूर करते हुए एकजुटता के साथ काम करना है।

निशक्त जन आयोग अध्यक्ष श्री लालवानी ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता प्रभावित हैं। त्रिस्तरीय पंचायत, एवं निकायों में कांग्रेस का कब्जा है हमारे लोग ईमानदारी से काम करें तो हम विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से जीत सकते हैं।

बैठक में प्रभात राव मेघवाले, नीलम चन्द्राकर, तारिणी चंद्राकर, गोविन्द साहू,  रवि निर्वान,बसंत साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा, डीहुराम साहू, इश्वरी तारक, रमेश्वर साहू, थानेश्वर तारक,  प्रमोद साहू, गीताराम सिन्हा, हितेंद्र केला, अमरदीप साहू, तारेन्द साहू, भानूप्रताप बैस, राजेन्द्र साहू, तमेश्वर सोनकर, रुपेश निर्मलकर, खेमराज चन्द्राकर, यशवंत साहू, डीलन चन्द्राकर, निरंजन साहू, रौशन चन्द्राकर, रुद्रनाथ साहू, ईश्वर पटेल, उमाशंकर साहू, अशोक, खिलेश, तुकेश साहू, दयालु राम, योगेश, कुलेश्वर साहू, नरेन्द्र ढीढी, रविन्द्र साहू, जितेन्द्र, पंकज जोशी, राजा बंजारे, कमलेश टंडन आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट