धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 अक्टूबर। छतीसगढ़ नाई सेन समाज के प्रांताध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मंगलवार को मतगणना की गई, जिसमें पुनीतराम सेन अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जिससे समर्थकों में हर्ष व्याप्त है।
ज्ञात हो कि मालूम छतीसगढ़ प्रांत नाई सेन समाज के प्रदेशाध्यक्ष पद हेतु दो चरणों में 3 और 7 अक्टूबर को प्रत्येक जिलों में मतदान हुआ था, जिसमें तीन उम्मीदवार पुनीतराम, लक्ष्मी नारायण एवं विनोद सेन के भाग्य का फैसला मतपेटियों में कैद हुआ था। 10 अक्टूबर को मतों की गणना की गई। जिसमें पुनीत सेन ने 112 मतों से शिकस्त देकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी लक्ष्मी नारायण सेन से चुनाव जीत गए। कुल पड़े 3181 मतों में से पुनीत राम को 1196 वोट मिले, वहीं लक्ष्मी नारायण 1084 तथा विनोद सेन को 884 मत मिले, 17 वोट निरस्त हुए।
इस तरह पुनीतराम सेन डौंडी लोहारा को अध्यक्ष,एवं उपाध्यक्ष आसुतोष श्रीवास रायपुर, कोषाध्यक्ष किशन सेन भानपुरी बस्तर, महासचिव रूद्रकुमार सेन रायपुर व सचिव भुवनलाल कौशिक के निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी खम्हनलाल शांडिल्य, कार्यवाहक अध्यक्ष अविनाश ठाकुर, सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित श्रीवास, कमल नारायण शांडिल्य, आदि ने उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। उक्त जानकारी धमतरी जिलाध्यक्ष धनसिंह सेन ने दी।


