धमतरी
कॉलेज विद्यार्थियों ने किया बस्तर का शैक्षणिक भ्रमण
11-Oct-2023 9:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 अक्टूबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी द्वारा 7 अक्टूबर को प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर. मेहरा के मार्गदर्शन तथा भूगोल विषय के विभागाध्यक्ष डॉ.शिवेन्द्र कुमार धुर्वे के संयोजन में बीए भूगोल अंतिम वर्ष के समस्त छात्र-छात्राओं ने जगदलपुर बस्तर का भौगोलिक भ्रमण किया जिसमें बस्तर के प्राकृतिक, सामाजिक, आर्थिक परिवेष का अध्ययन कराया गया।
छात्र-छात्राओं ने चित्रकोट जलप्रपात, तीरथगढ़ जलप्रपात, दंतेश्वरी मंदिर, श्री बालाजी मंदिर, पुरातत्व संग्रहालय, मानव संग्रहालय, दलपत सागर, राजा का महल की भ्रमण कर उनका भौगोलिक महत्व एवं इतिहास जाना ।
तथा बस्तर की संस्कृति, रीतिरिवाज, रहनसहन, कार्यप्रणाली, बस्तर हस्तशिल्पकला से परिचय कराया गया। भ्रमण में प्रमोद चौरे, शीबा खान, ओमिन निषाद ने सहभागिता प्रदान की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


