धमतरी

करियर ओरिएंटेशन पर वेबीनार का आयोजन
11-Oct-2023 8:58 PM
करियर ओरिएंटेशन पर वेबीनार का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 11 अक्टूबर। शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय नगरी में 5 अक्टूबर को प्रभारी प्राचार्य प्रो.आर.आर. मेहरा के मार्गदर्शन एवं प्रो. कौशल नायक के संयोजन तथा प्रो. लोकेश्वरी राठिया के सहसंयोजन में आई.क्यु.ए.सी. तथा वनस्पतिविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आई.एफ.ए.एस. संस्थान के सहयोग से नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया।

वेबिनार के माध्यम से समस्त विज्ञान विभाग के छात्रों को स्नातक तथा स्नातकोत्तर डिग्री के पश्चात उपलब्ध विभिन्न कैरियर विकल्प, प्रतियोगी परीक्षाओं से अवगत कराया गया तथा इन प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होने की रणनीति बताई गई। प्रथम वेबिनार एम.एस.सी. स्तर के छात्रों हेतु आयोजित किया गया जिसमें अतिथि वक्ता के रूप में शिवानी रंजन (पुणे महाराश्ट्र) द्वारा छात्र-छात्राओं परीक्षाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

द्वितीय वेबिनार विज्ञान विभाग के स्नातक स्तर के छात्रों हेतु आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता राजीव अभ्यंकर (सहा. प्रा. रसायनशास्त्र) द्वारा छात्रों को  स्नातक एवं जॉईंट कोर्स हेतु देश के शीर्ष संस्थानों में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षाओं तथा स्कॉलरशिप की जानकारी दी गई।


अन्य पोस्ट