धमतरी

शेण्ड्री शॉप नीलामी की शिकायत एसडीएम से
11-Oct-2023 4:53 PM
शेण्ड्री शॉप नीलामी की शिकायत एसडीएम से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 11 अक्टूबर।
बोलीदारो से सांठगांठ कर कम कीमत पर शेण्ड्री शॉप नीलाम करने का आरोप लगा भाजपा नेताओं ने एसडीएम से लिखित शिकायत कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई एवं बोली रद्द कर पूरी पारदर्शिता के साथ फिर से बोली करवाने की मांग उठाई है।

ज्ञात हो कि पुरानी मंडी प्रांगण में नवनिर्मित शेण्ड्री शॉप की गत दिनों नीलामी की गई, जिसमें गोपनीय तरीके से ईश्तहार जारी कर अपने लोगों को लाभ दिलाने का कार्य करने का आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल प्रभारी कृष्णकांत साहू एवं आईटी सेल प्रभारी कमलेश चंद्राकर ने बताया कि सही तरीके से ईश्तहार प्रकाशन एवं प्रचार-प्रसार किए बिना गुपचुप तरीके से उक्त दुकानों की बोली लगवा अपने लोगों को औनै पौने दामों में दे दी गई। 

जिसके चलते शासन को लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। नया बाजार में दुकानों की बाजार मूल्य 15 से 20 लाख रूपये है, लेकिन रिंग बनाकर बोली लगवाई गई, जिसके चलते 5 से 6 गुणा कम दामों में दुकान नीलाम कर दी गई है। इस मामले में एसडीएम सोनाल डेविड ने कहा कि शिकायत की जांच कराई जाएगी, कहीं कोई गड़बड़ी हुई होगी तो आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा।


अन्य पोस्ट