धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 अक्टूबर। शनिवार को धमतरी विधानसभा क्षेत्र अतंर्गत ग्राम पंचायत पीपरछेड़ी(गा) में सी.सी.रोड निर्माण कार्य राशि रूपये 8 लाख का भुमिपूजन एवं ग्राम पंचायत हंकारा में पुलिया निर्माण कार्य राशि रूपये 10 लाख ,आंगनबाड़ी निर्माण कार्य राषि रूपये 7.67 लाख का भुमिपूजन एवं पक्की नाली निर्माण कार्य राषि रूपये 4.20 लाख ,अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य रूपये 1.87 लाख ,पानी टंकी निर्माण कार्य 45 लाख का लोकार्पण कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि श्री होरा ने सी.सी.रोड ,पुलिया ,नाली सहित विभिन्न निर्माण कार्यो का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की। और उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना हमारे गांवों को बदलने की दिशा में खरी उतर रही हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौर को याद करते हुए कहा कि उस समय हमारी सरकार ने लोगों के हाथों में सीधा पैसा डालने का काम किया मुझे विश्वास है कि आपके साहस और प्रतिबद्धता से कांग्रेस पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी। मैं आपके भविष्य के प्रयासों में आप सभी की सफलता की कामना करता हूं।
इस दौरान पूर्व विधायक होरा उपस्थित लोगो की मुलभूत समास्याओं से अवगत हुए एंव उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने हेतु आश्वस्त किया। कार्यक्रम के दौरान उनके साथ वसीम कुरैशी ,नरेश जसूजा ,नीलमणी साहू, छबीलाल ,मधुवन लाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


