धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 11 अक्टूबर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर अपर कलेक्टर जी.आर.मरकाम एवं संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने जिले के बैंकर्स की बैठक ली।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी ने बैंकर्स को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के सफल संपादन में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिले में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी आपकी शाखा में ही खाता खुलवायेंगे। आप अपनी शाखा में चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों के खाते जीरो बैंलेंस में खोले और प्रत्याशियों को बैंकिंग कार्य में प्राथमिकता देवें। बैठक में जिला कोषालय अधिकारी मनोज कुमार लारिया, सहायक कोषालय अधिकारी दीप्ति मंडावी, लीड बैंक आफिसर के अलावा विभिन्न बैंकों प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
बैठक में अभ्यर्थियों के लिए जीरो बैलेंस में खाता खोले जाने के संबंध में निर्देश के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन बैंकों में भीड़ ज्यादा होती है।


