धमतरी
सांसद मोहन मंडावी ने बस्तर के मलखंभ टीम से की बात, किया उत्साहवर्धन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 11 अक्टूबर। इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 10 में छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ (बस्तर) मल्लखंब टीम टीम ने धूम मचा दी हैं। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद मोहन मंडावी ने अपने इंट्राग्राम लाईव कार्यक्रम हमर सांसद संग गोठबात के तहत अबूझमाड़ मल्लखंब टीम से बातचीत की।
इस दौरान सांसद मोहन मंडावी ने इन प्रतिभा वान बच्चो का उत्साहवर्धन किया। साथ ही जल्दी विनर बनकर छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश में ऊंचा करने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। किसी को भी यकीन नही हुआ ये ताकतवर व दमदार खिलाड़ी भारत के छत्तीसगढ़ राज्य से है। इसमें मनोज प्रसाद ,पारस यादव ,नरेंद्र गोटा ,फुल सिंह, युवराज सोम, राकेश ,राजेश कोर्राम ,राजेश सलाम, मोनू नेताम,श्यामलाल पोटाई,सुरेश पोटाई, समीर शोरी ,अजमद फरीदी , शुभम पोटाई गए हैं। पूरा देश हैरान है इनके मल्लखंब के हुनर से और ये टीम छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग नारायणपुर (अबूझमाड़) से आती हैं, जो की अन्य प्रदेशों के भांति उतना विकसित नहीं हैं व इनके कोच और खिलाडिय़ों ने अल्प साधन-सामग्रियों के सहारे भारत के सर्वोच्च हुनर के मंच पर पहुंच पाने में कामयाब हुए, बादशाह व किरन खेर जी इनके जज्बे व हुनर से अत्यधिक प्रभावित हुए ,और इन्होंने इनकी कड़ी मेहनत को भी सलाम किया।


