धमतरी

गोंडवाना समाज ने मनाया नवाखाई-ठाकुरजोहरनी
09-Oct-2023 7:17 PM
गोंडवाना समाज ने मनाया नवाखाई-ठाकुरजोहरनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 9 अक्टूबर। गोंडवाना समाज सेवा समिति तहसील नगरी के द्वारा गोंडवाना भवन नगरी में नये फसल के आगमन पर बड़े धूमधाम और भाईचारे के साथ तहसील स्तरीय नवाखाई एवं ठाकुर जोहरनी का कार्यक्रम मनाया गया।

सामाजिक सियानो द्वारा बूढ़ादेव के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कोरिया एवं साजा के पत्तो में नए धान की बालि व नए चावल अर्पण कर क्षेत्र की खुशहाली व अच्छी फसलों की कामना की। इसके बाद युवा प्रभाग के द्वारा नगर भ्रमण पर 500 की संख्या में सद्भावना बाइक रैली निकाली गई। क्षेत्र के गायता, पटेल और समाज प्रमुखों का सम्मान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति किया गया। मंचस्त अतिथि सामाजिक विचारों का विचार-विमर्श किए जिसमें मुख्यत: सामाजिक एकता, संस्कृति, संस्कार, शिक्षा और नशा मुक्ति पर चर्चा किया गया।

इस अवसर पर गोंडवाना समाज अध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम, संरक्षक कुंदन साक्षी, विधायक लक्ष्मी ध्रुव, श्रवण मरकाम, अम्बिका मरकाम, सोपसिंह मंडावी, बिंदा नेताम, मोहन सिंह कुरू, भुनेश्वरी नेताम, हरक मंडावी, प्रमोद कुंजाम, शत्रुघन साक्षी, साधु नेताम, झाड़ूराम नागेश, सोभिराम नेताम, शकुन्तला ठाकुर, दिनेश मंडावी, ईश्वर मंडावी, श्याम सुंदर नेताम, बलराम शोरी, राजेश समरथ, मनोज साक्षी, सुखराम मरकाम, टिकेश्वर ध्रुव, राजू कावड़े, रामसिंह समरथ, शोभाराम नेताम, बुधराम साक्षी, मायाराम नागवंशी आदि समाज प्रमुख महिला, युवक-युवती एवं कर्मचारी प्रभाग की उपस्थिति रही। सभी लोग सामूहिक रेला नृत्य कर कार्यक्रम का समापन किये।


अन्य पोस्ट