धमतरी

कुरूद में राजीव युवा मितान क्लब का सम्मेलन
09-Oct-2023 4:46 PM
कुरूद में राजीव युवा  मितान क्लब का सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 अक्टूबर।
कुरुद पुराना मंडी परिसर में प्रदेश समन्वयक  गिरिश देवांगन,मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में विधानसभा स्तरीय राजीव युवा मितान सम्मेलन का आयोजन किया गया। 

रविवार को कुरुद विधानसभा मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में संभाग प्रभारी आलोक चन्द्राकार, क्षितिज चंद्राकर, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर,जिपं सभापति तारिणी चन्द्राकर, आदि कांग्रेसी नेताओं ने युवा वर्ग को संबोधित करते हुए आगामी चुनावों में भीड़ कर काम करने एवं दोबारा कांग्रेस सरकार बनवाने की सलाह देते हुए युवा वर्ग में जोश भरने का काम किया। 

इस मौके पर निर्वाचित जनप्रतिनिधि, संगठन से जुड़े नेता एवं कुरूद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट