धमतरी

कॉलेज हित में जनभागीदारी समिति ने लिए कई निर्णय
09-Oct-2023 4:46 PM
कॉलेज हित में जनभागीदारी समिति ने लिए कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 9 अक्टूबर।
संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुरुद में जनभागीदारी समिति की बैठक हुई, जिसमें छात्रहित में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर काई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया।

सोमवार को हुई इस बैठक में पूर्व अंकेक्षक शशांक गोयल से अंकेक्षन कराने, विधार्थियों के हित में पर्याप्त मात्रा में प्रयोगशाला उपकरण की खरीदी, महाविद्यालय भवनों का मरम्मत, स्टेशनरी सामान में व्यय, पेयजल हेतु ट्यूबवेल करवाने, विभिन्न विषयों हेतु जनभागीदारी शिक्षकों की नियुक्ति, कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि, पूर्व कार्यरत शिक्षकों का पुन: नियुक्ति, पुस्तक क्रय, पर्याप्त मात्रा में कम्प्यूटर लैब उपकरण, अग्निशमन यंत्र, आईडी कार्ड, जेबीएस सदस्यों के सहयोग से लेक्चर स्टैण्ड, सायकल स्टैंड, कैंटीन, बाउंड्री वाल, स्मार्ट बोर्ड एवं प्रोजेक्टर, नेक, आईक्यूएसी विभाग के लिये लैपटॉप, प्रिंटर, भूगोल विभाग के लिये थ्योडोलाइट, व्हाइट बोर्ड, सीसीटीवी, शुद्ध पेयजल के लिये कमर्शियल आरओ की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। 

जनभागीदारी समिति अध्यक्ष देवव्रत साहू ने बताया कि कालेज विधार्थियों एवं शैक्षणिक स्टाफ के हित में जनप्रतिनिधियों एवं जनसहयोग से महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास के समिति कार्य कर रही है। बैठक में प्राचार्य डॉ डीके राठौर, जनभागीदारी समिति के प्रमोद साहू, सुमन साहू, मनीष साहू, डुमेश साहू, रोशन जांगड़े,  सूचिता अग्रवाल, भोजराज चंद्राकर, देवेन्द्र दादर, योगेश चंद्राकर, राजेश शर्मा, संजय ध्रुव, योगेश साहू, गंगेश साहू, प्राध्यापक एमएस साहू, सरस्वती धृतलहरे, बीआर देवांगन, ओम गुप्ता, अमित टंडन आदि शामिल थे। 


अन्य पोस्ट