धमतरी
नगरी, 9 अक्टूबर। विगत दिनों एआईसीसी की आब्जर्वर शांतिकला केरकेट्टा एवं लोकसभा प्रभारी मांडवी ने महिला कांग्रेस की बैठक ली। बैठक में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव भी शामिल हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष घामेश्वरी साहू को प्रत्येक ब्लाक में जोन, सेक्टर, बूथ को चुस्त दुरस्त को कहा गया। महिलाओं के लिए बुथ नं. ,मो.नं. , समय बनाकर प्रस्तुत करने की बात कही। बैठक में सिहावा विधानसभा में महिला कांग्रेस की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर संतोष जाहिर की और चुनाव में प्रत्येक बुथ पर महिलाओं को रखे जाने से क्या फायदा होगा और सक्रिय होकर कार्य करने के टिप्स भी बताये। राष्ट्रीय ,राज्य एवं स्थानीय स्तर में पार्टी को मजबूत कैसे करना है, उसकी भी जानकारी प्रदान की गई। बैठक में अम्बिका मरकाम पूर्व विधायक, घामेश्वरी, रेखा साहू, सविता सोन, दुर्गेशनंदनी, स्मिता सिंग, कांती साहू, नीतू खिलावन साहू शामिल थी।


