धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 अक्टूबर। धर्म की नगरी धमतरी जहां निरंतर विभिन्न धार्मिक आयोजन होते रहते हैं, वर्तमान में ग्रामीण अंचलों में प्रमुखता से रामधुनी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विधायक रंजना डीपेंद्र साहू अंचल में आयोजित त्रिदिवसीय संगीतमय रामधुनी प्रतियोगिता जिसके अंतर्गत ग्राम लोहरसीं, रत्नाबांधा, लीलर (अ) बोडऱा (स), खरेंगा में शामिल हुईं।
धार्मिक आयोजनों में उपस्थिति देकर विधायक ने सर्वप्रथम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की। विधायक रंजना साहू ने धार्मिक कथा श्रवण कर उपस्थित श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन रूपी भवसागर को धन्य बनाने के लिए धार्मिक कथाओं का रसपान करना जरूरी है, विभिन्न मंचस्थ मंडलियों ने हमारे आराध्य देवी देवताओं की विभिन्न कथाओं को संगीत के माध्यम से सुनाने का प्रयास करते हैं जिसको श्रवण कर जीवन को धन्य बनाने का लाभ हमें मिलता है।
इस जीवन रूपी भवसागर में अपने धर्म और आध्यात्मिक के प्रति कर्म करते रहना है। सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने बताया कि जहां राम नाम है वहीं सत्य का वास होता है, सत्यता परखती है इंसान को कि वह किस प्रकार से अपने धर्म से जोडक़र कार्य करते हैं। जिला पंचायत सदस्य दमयंती केवल साहू ने कहा कि संगीतमय रामधुनी का अलौकिक आनंद जीवन को पुलकित बना देता है। निरंतर धर्ममय वातावरण में धार्मिक कथाओं का श्रवण करने से भक्ति की प्रकाष्ठा का निर्माण होता है।
रामधुनी कार्यक्रम में कथाओं का रसपान करने जनपद सदस्य धनेश्वरी साहू, जनपद सदस्य पूर्णिमा बनपेला, हिरेंद्र साहू, सुभाष साहू, कुलेश्वर साहू, अम्बिका ध्रुव, कीर्तन मीनपाल, शंकर नेताम, देवनारायण साहू, सुनिती साहू, धर्मराज सिन्हा, हंसराज साहू, पूर्व जनपद सदस्य सेवक राम साहू, रंगझरोखा साहू, फलेश्वर साहू सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।


