धमतरी

विधायक ने किया लाखों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन
09-Oct-2023 3:25 PM
विधायक ने किया लाखों के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 9 अक्टूबर।  धमतरी विधायक रंजना साहू ने कल जंवरगांव एवं ढीमरटिकुर में लाखों के विभिन्न निर्माण कार्यों का पूजन ग्रामवासियों की मौजूदगी में किया।

     विधायक ने कहा कि जनहित की समस्याओं को दूर करने का दायित्व आपसी सहयोग से ग्रामवासियों व जनप्रतिनिधियों का होता है। श्रीमती साहू ने कहा कि निर्माण कार्य प्रारंभ करने से पूर्व मातृभूमि की पूजा करने की परंपरा है, निर्माण कार्य बिना किसी विघ्न बाधा के दूर हो और भूमि देवी की कृपा हमेशा बनी रहने के लिए परंपरा अनुसार आज भी भूमि पूजन की जाती है। यदि सही समय पर और सही विधि से किया जाए, तो इससे भूमि पर बिना किसी परेशानी के काम पूरा हो जाता है।

 सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने बताया कि निर्माण सतत प्रक्रिया है, किंतु नारी शक्ति जब क्षेत्र विकास के लिए विपक्ष में होते हुए भी लडक़र विकास कार्य को नए आयाम तक पहुंचाएं हैं तो इसका साक्षात उदाहरण विधायक रंजना साहू हैं, जिन्होंने जनहित मुद्दों को सदन में उठाई और निरंतर सक्रिय रहकर धमतरी विधानसभा में करोड़ों के विकास कार्य कराए हैं।

जनपद सदस्य अवनेंद्र साहू ने कहा कि धमतरी क्षेत्र में विकास कार्य को नई ऊंचाई की ओर हमारे विधायक लेकर जा रही हंै, क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्य निरंतर हो रहे हैं इसमें धमतरी विधानसभा में विकास की गंगा बहाने का श्रेय अगर किसी को जाता है तो वह विधायक रंजना साहू हैं।


अन्य पोस्ट