धमतरी
मंडी बोर्ड निधि से विभिन्न ग्राम पंचायतों में होंगे विकास कार्य
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 अक्टूबर। कृषि उपज मंडी धमतरी में नवनिर्मित विकास कार्यों के लोकार्पण एवं विभिन्न ग्राम पंचायतो में मंडी बोर्ड से स्वीकृत विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम समारोह कृषि उपज मंडी धमतरी में आयोजित हुई, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष मोहन लालवानी, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी के उपाध्यक्ष डॉ. विजय प्रकाश जैन, मंडी समिति के सदस्यगण अरविंद दोषी, अशोक देवांगन, अनिल सागर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मनोज साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष ईश्वर देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता भोलाराम देवांगन, ओमप्रकाश सेन, अजय वर्मा सचिव कृषि उपज मंडी, धमतरी विधानसभा समन्वयक राजीव युवा मितान क्लब अम्बर चन्द्राकर उपस्थित रहे।
पूजा-अर्चना के पश्चात उपस्थित अतिथियों ने कृषि उपज मंडी परिसर में 3.5 करोड़ की लागत से निर्मित में 18 लाख मीट्रिक टन के गोदाम के लोकार्पण और विभिन्न ग्राम पंचायतों में मंडी बोर्ड निधि से स्वीकृत 163.3 लाख लागत के कुल 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन कर आधारशिला रखी गई।
मोहन लालवानी ने सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। आगे कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने गोधन न्याय योजना, सुराजी ग्राम योजना सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ राज्य में छत्तीसगढिय़ा सरकार बनी है, जिसकी वजह से किसानों, आदिवासियों, मजदूरों एवं समाज के गरीब तबके के लोगों के हितों को ध्यान में रखकर सरकार निर्णय ले रही है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों के ऋण की माफी और 25 सौ रुपए में धान खरीदी का निर्णय लिया गया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी आज देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री है।
शरद लोहाना ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी किसानों के हित में निर्णय ले रहे हैं चाहे वह कर्जा माफ की बात हो या 2500 रुपये क्विंटल में धान खरीदी की बात हो. 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की घोषणा के बाद प्रदेश के किसानो में खुशियों की लहर है. विधानसभा का चुनाव कुछ समय ही बचा है. प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी लगातार प्रदेश की बेहतरी के लिए कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के पास लोगों के बीच जाने के लिए ऐसी कोई मुद्दा नहीं है. उनका काम है लोगों को धर्म के नाम पर बांटना संप्रदायिकता का माहौल खड़ा करना।
कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ओंकार साहू ने बताया कि मंडी बोर्ड निधि से मंडी परिसर में 3.5 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित 18, 36, 54 लाख मीट्रिक टन के 3 गोदाम का लोकार्पण किया गया एवं 163.3 लाख रुपए के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया यह विभिन्न ग्राम पंचायत की बहुप्रतीक्षित मांग थी. आने वाले समय में मंडी बोर्ड के द्वारा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्य किया जाना है। श्री साहू ने मंडी समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष होमेश्वर साहू, दोनर सोसायटी अध्यक्ष अशोक साहू, छाती सोसायटी अध्यक्ष मानसिंह ध्रुव, तरसींवा सोसायटी अध्यक्ष परमेश्वर गिरी गोस्वामी, भटगांव सोसायटी अध्यक्ष मोहित देवांगन, जनपद सदस्य धमतरी सरिता यादव, रांवा सरपंच गोपालन पटेल, जुनवानी सरपंच रितेश नागरची, भटगांव सरपंच बोधन सिंह ध्रुव, बिसेलाल साहू, सेक्टर अध्यक्ष सोरम अर्जुन साहू सहित बड़ी संख्या में विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामवासी उपस्थित रहे।


