धमतरी

डॉ. लक्ष्मी ने किया मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन 30 युवक कांग्रेस में शामिल
07-Oct-2023 6:42 PM
डॉ. लक्ष्मी ने किया मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य का भूमिपूजन 30 युवक कांग्रेस में शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 7 अक्टूबर। सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन जो की लगातार सिहावा विधानसभा क्षेत्र में विकास की सौगात की झड़ी लगाए हुए हैं। शुक्रवार को प्रियंका गांधी जी के कार्यक्रम के पश्चात अपने विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान बेलरगॉव ब्लॉक पहुंची।

विधायक के अनुशंसा से क्षेत्र में लगातार निर्माण कार्य स्वीकृत हो रहे है। चाहे रंगमंच हो या सीसी रोड हो चाहे सामुदायिक भवन, पानी टैंकर देवगुड़ी, स्टेडियम पक्की सडक़, जलाशयों का मरम्मत एवं स्कूल भवन निर्माण की सौगात लगातार क्षेत्र वासियों की मंशा अनुरूप दे रही है।  इसी तारतम्य में ग्रामों में ग्रामीण खेलों को महत्व देने के उदेश्य से ग्राम कसपुर एवं ग्राम बरबांधा में मिनी स्टेडियम निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई जिसका आज बेलरगांव ब्लाक पहुंचकर विधायक द्वारा ग्राम पंचायत कसपुर में मिनी  स्टेडियम निर्माण कार्य लागत राशि 51 लाख का भूमिपूजन किया एवं कसपुर में ही विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। साथ ही  ग्राम पंचायत बरबाधा में मिनी स्टेडियम एवं ग्राम पंचायत घुड़ावर बाजार शेड निर्माण कार्य की भूमिपूजन किया गया।

उक्त अवसर पर सीएम भूपेश बघेल एवं क्षेत्र की विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव  के कार्य कुशलता से प्रभावित होकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक के हाथों गमछा पहनकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किये। सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से योगेश कोर्राम, रितेश, नरेश मरकाम, फूलचंद मण्डावी, जागेश्वर, अखिलेश कोर्राम, दुर्गेश विश्वकर्मा, राजू कोर्राम, नरेंद्र मरकाम,  यशवंत निषाद, संदीप मरकाम, बालेश्वर, भोजराम, रघुराम मरकाम, सुभाष यादव, श्यामलाल, सतीश, सर्वेश कोर्राम, विष्णु कुमार, मनबोध मरकाम, राकेश निषाद, रवि कोर्राम, जागेश्वर, ओमकार, फूलचंद, सवित,  लोकेश, शिवराज, प्रदीप एवं रवि कुमार कांग्रेस में शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, पी.सी.सी. सदस्य लखन लाल ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि अख्तर खान, सविता सोन, शकुंतला ठाकुर, अनुसूइया साहू, तारिका मरकाम जनपद सदस्य, आत्माराम सोरी सरपंच आमगांव, डामन सिंह  कोर्राम, सरपंच नीता मरकाम कसपुर, सरपंच सोनाराम, राम कुमार ध्रुव, ईश्वरलाल नेताम, भाव सिंह नेताम, निर्मला मरकाम, उप सरपंच ताराचंद, रमेश कुमार नेताम, सुखचंद मरकाम जनपद सदस्य, सुदेश कुमार, गयतु राम, गोपेंद्र राठौर, मनाराम नेताम, सुरेश कश्यप, विशेलाल कश्यप, सरजू राम, नंदलाल मरकाम, एवं क्षेत्र के वरिष्ठ जन युवा साथी माताएं सैकड़ों की तादाद में कार्यक्रम स्थल में उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट