धमतरी

नेत्र परीक्षण शिविर में सौ से अधिक रोगियों की पहचान
07-Oct-2023 6:35 PM
नेत्र परीक्षण शिविर में सौ से अधिक रोगियों की पहचान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 7 अक्टूबर। राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टी निवारण कार्यक्रम के तहत आज नगर पंचायत कुरूद के 14 वार्डों में एक दिवसीय शिविर लगाकर नेत्र जांच किया गया, जिसमें सौ से अधिक नेत्र रोगियों की पहचान कर उन्हें उपचार के  लिए उचित मार्गदर्शन दिया गया।

नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 15 चंद्राकर भवन में आयोजित नेत्र जांच शिविर में संबंधित पार्षद एवं सभापति मनीष साहू ने अपनी देखरेख मे करीब 70 लोगों की जांच करवाई। शिविर में स्वयं का नेत्र जांच करवाते हुए उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगरवासियों को नेत्र संबंधी समस्यों से निजात दिलाने सभी वार्डो में शिविर लगवा कर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने प्रयास किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी डॉ. क्षितिज साहू ने बताया कि करीब 15367 की आबादी वाले इस नगर में 14 शिविर लगाकर नेत्र जांच किया गया, जिसमें एक आंख से मोतियाबिंद के 66 मरीज मिले, रिफ्रेक्टिव एरर 26, प्रेस्बायोपिया 17, एवं इमैचुर कैटरैक्ट के 5 नये मरीज की पहचान की गई है। इसके अलावा ब्लाइडनेस, गुलुकोमा रेटीना टेररिज्म आदि नेत्र संबंधी रोगों की जांच कर उपचार संबंध  सलाह दी गई। इस मौके पर जीवनदीप समिति सदस्य संतोष प्रजापति, लोमस कुर्रे, नेत्र रोग अश्विनी कशयप, कमलेश्वरी सेन आदि नेत्र चिकित्सक एवं मितानिन उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट