धमतरी
भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित
07-Oct-2023 6:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 अक्टूबर। संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गोरेगांव में आज भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2023 -24 संपन्न हुआ। जिसमें 21 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। केंद्र अध्यक्ष केपी साहू के निर्देशन में परीक्षा का संचालन शांतिपूर्वक ढंग से हुआ। पर्यवेक्षक राकेश कुमार कोसरिया, चंद्रप्रभा साहू, आरती साहू थे। छात्रों के जीवन में संस्कृति ज्ञान का जीवन में अति आवश्यक है, जिससे नैतिक शिक्षा संस्कारवान बनाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


