धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 7 अक्टूबर। टिकट वितरण के पहले दावेदारों का उत्साह और पार्टी संगठन का हालचाल लेने कुरूद पहुंची। विधानसभा संगठन प्रभारी सरिता परघनिया का कांग्रेसी नेताओं ने आतिशबाजी व फूलों गुलदस्ता भेंट कर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।
शुक्रवार को कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक में तीनों ब्लाक अध्यक्षों से उनके बुथ जोन सेक्टर की विस्तृत जानकारी लेने के बाद संगठन प्रभारी सरिता परघनिया ने बताया कि हमारी सरकार ने 51 से ज्यादा जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कि है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ खुशहाल व समृद्ध हुआ है। साथ ही पिछले पांच सालों में लोककला संस्कृति परंपरा खेल को बढ़ावा देने का काम किया गया है। कांग्रेस की नितियों के अनुरूप किसान, मजदूर, गरीब, युवा,कर्मचारियों, व्यापारी, छात्र-छात्राओं को लाभान्वित करने की निति अपनाई गई। जिससे आज छत्तीसगढ़ माडल देश के माडल बन चुका है।
उन्होंने पार्टी नेताओं में जोश भरते हुए पच्चहतर प्लस में कुरूद को शामिल करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा व आभार मुकेश कोसरे ने व्यक्त किया। इस मौके पर प्रह्लाद चन्द्राकर, गीताराम सिन्हा, रमेश्वर साहू, तपन चन्द्राकर, तारिणी चंद्राकर, शारदा साहू, सुमन, कुसुमलता साहू, ईश्वरीय तारक, प्रमोद, मंजू साहू, रवि शर्मा, राजकुमारी दीवान, रेखा साहू, चन्द्रहास, गिरीश साहू, चन्द्रकांत चन्द्राकर, उमाशंकर साहू, योगेश कुर्मी, संध्या कश्यप, देवव्रत साहू आदि उपस्थित थे।


