धमतरी
आत्मानंद स्कूल चर्रा में अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन
07-Oct-2023 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 7 अक्टूबर। स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालय चर्रा में अत्यंत आवश्यक अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं पुराने विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष भानुप्रताप बैस के द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि हमारी मांग पर शासन से इस कार्य के लिए कुल 39.90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर संकुल प्राचार्य देवेंद्र दादर, संस्था प्राचार्य छाया ठाकुर, सरपंच कमलेश्वरी ध्रुव, ग्राम पटेल अर्जुन लाल, गोकुल दीवान, खुमान साहू एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


