धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 अक्टूबर। क्षेत्र में इन दिनों कबड्डी प्रतियोगिताओं की धूम मची हुई है। गांव-गांव में हो रहे कबड्डी प्रतियोगिताओ से खेल के प्रति उत्साह का महौल बना हुआ है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ग्राम भोथीपार में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा बतौर मुख्य अतिथी शामिल हुए।
कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोशिला स्वागत किया। श्री होरा ने खेलप्रेमियों को सम्बोधित करते हुए कहा किय कबड्डी का खेल छत्तीसगढ़ और हमारे अंचल के लिए विशेष महत्व रखता है। यह हमारी पुरातन संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। यह खेल हमें सिखाता है कि जीवन में न केवल शारीरिक बल बल्कि सही सूझबूझ का भी काफी अहम योगदान होता है। इस खेल में आपको धैर्य और सही समय पर सही चाल के साथ अपने सहयोगीयों के साथ सही सामंजस्य आपको विजेता बनाता है। शारिरिक फिटनेस के लिए खेलों का हमारे जीवन में महत्व सर्वविदित है। अत: ऐसे कार्यक्रमो का आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होंने आयोजक समितियों को आयोजन में अपनी सहभागिता हेतु आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
प्रतियोगिता में गांव एवं क्षेत्र से आये बहुत से कबड्डी दल ने भाग लिया। श्री होरा ने खिलाडिय़ों का मैदान में पहुँच कर उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से नरेश जसूजा, विक्रांत शर्मा, नीलमणी साहू, कृष्णा मरकाम, टिकेन्द्र गजेन्द्र, राहुल बख्तानी, सुरेन्द्र पांडेय, हेमप्रकाश साहू, मंशाराम साहू, रंजीत साहू, घासीराम साहू, रेवाराम साहू, भास्कर सिन्हा, मुकेश सोनकर, भूषण पटेल, दशरथ राम साहू, उचितराम, भूषण साहू, टोमन साहू, रूपसिंह पटेल आदि उपस्थित थे।


