धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 अक्टूबर। ग्राम बोदाछापर में ग्रामीण साहू समाज भवन में विधायक निधि से स्वीकृत शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण विधायक रंजना डीपेंद्र साहू के द्वारा किया गया।
सामाजिक पदाधिकारियों के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया। अतिथि उद्बोधन में विधायक रंजना साहू ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा के क्षेत्र में विकास करना आवश्यक है और नशा पान को समाज से दूर रखना अति आवश्यक है। निर्माण कार्य सतत प्रक्रिया है सामाजिक गतिविधियों के लिए हुए निर्माण कार्यों को सहेज कर रखना सभी का नैतिक दायित्व है।
साहू समाज के जिला अध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने समाजिक नियमावली पर विचार रखते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने और मजबूती के लिए समाज के नियमों की जानकारी सभी को होनी चाहिए, नियमावली समाज के लिए होती है जिसके पालन करने से समाज अधिक मजबूत होता है।
धमतरी तहसील साहू समाज अध्यक्ष गोपाल साहू ने ग्रामीण साहू समाज को बधाई दिए और निरंतर विधायक के द्वारा साहू समाज के लिए अनेक निर्माण कार्यों की स्वीकृति दिलाई गई है उसके लिए आभार प्रकट किए। लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से भखारा तहसील उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य दमयंती साहू, साहू समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष डेरहू राम साहू, भाजपा भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, जनपद सदस्य जागेश्वरी साहू, महामंत्री मिस्त्री पटेल, प्रीतम साहू, रुपा नामदेव, श्रीराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजिक जन उपस्थित रहे।


