धमतरी

हरमीत होरा ने किया कण्डेल में रंगमंच का भूमिपूजन
07-Oct-2023 3:11 PM
हरमीत होरा ने किया कण्डेल में रंगमंच का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 7 अक्टूबर। समीपस्थ गौरव ग्राम कंडेल में गुरुवार को सुभाष चौक के समीप 3 लाख के स्वीकृत रंगमंच निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। ग्रामवासी कंडेल द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पितृपक्ष के पावन अवसर पर त्रिदिवसीय अखंड रामधुनी महायज्ञ सम्मेलन एवं प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथी शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिह होरा के प्रवास के अन्यत्र होने के कारण उनके प्रतिनिधी के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे हरमीत सिह होरा ने समस्त ग्रामवासियों के मांग अनुरूप श्री गुरूमुख सिह होरा के अनुशंसा से के रं्रगमंच निर्माण कार्य की स्वीकृति पर ग्रामवासियों को बधाई दिया एवं कहा कि नवीन रंगमंच के निर्माण हो जाने पर विभिन्न आयोजनों के लिए काफी सुविधा होगी। उन्होंने समस्त ग्रामवासियों एवं उपस्थित युवाओं के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर रंगमंच का भूमिपूजन किया। साथ ग्राम में आयोजित रामधुनी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र के आदर्श जीवन चरित्र को मानसगान स्पर्धा के माध्यम से संगीतबद्ध कर जनमानस तक पहुचाना निश्चित ही बधाई योग्य पुनीत कार्य है। प्रभु राम चंद्र का सम्पूर्ण जीवन मानव समाज के लिए प्रांसगिक है, उनके आदर्शों का पालन कर आदर्श एंव सभ्य समाज की परिकल्पना कर सकते है। हमें रामकथा का वाचन एवं श्रवण के साथ साथ इसे आत्मसात करना होगा तभी ऐसे धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की सार्थकता सिद्ध होगी। रामधुनी टोलियो की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा नेताम सरपंच कंडेल ने की। वहीं कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विक्रांत शर्मा, सुरेन्द्र पांडेय, कृष्णा मरकाम, राहुल बख्तानी, अंकित गोयल, सुमित जैन, हेमप्रकाश साहू, लिकेश साहू, कोमल प्रजापति, अनिल सागर, जगदेश सिन्हा, सीताराम साहू महेन्द्र साहू आयोजन समिति के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट