धमतरी

विधायक चन्द्राकर ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण
06-Oct-2023 7:46 PM
विधायक चन्द्राकर ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 6 अक्टूबर। चुनाव पूर्व अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचे भेंडरी में विधायक अजय चन्द्राकर ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

कुरूद विधानसभा क्षेत्र मगरलोड ब्लॉक के ग्राम भेंडरी पहुंचे विधायक अजय चन्द्राकर ने अपने कार्यकाल में हुए विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनता की मांगों को सुनकर उनकी समस्याओं को निराकार करना ही मेरा एक मात्र संकल्प है। इसी इरादे के साथ मैंने दो दसक से क्षेत्र की सेवा की है, और आगे भी करते रहेंगे।  जनता के इसी विश्वास को कायम रखते हुए मैंने आज यहां विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।

 ग्रामीणों की मांग पर श्री चन्द्राकर ने आचार संहिता लगने के कुछ दिन पहले ही गांव में अस्पताल के लिए 75 लाख रुपये देने की स्वीकृति प्रदान की। इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद थे।


अन्य पोस्ट