धमतरी
नगरी, 3 अक्टूबर। ग्राम पंचायत गोरेगांव गांधी चौक में भाजपा प्रत्याशी सिहावा विधानसभा क्र.-56 श्रवण मरकाम ने सांसद निधि से स्वीकृत शेड निर्मांण कार्य का भूमि पूजन सम्पन्न किया। भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम ने कहा कि केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनायें जिनका लाभ हर घर में मिल रहा है, जो कि जन्म से मृत्यु तक की योजनायें प्रसारित है लेकिन इन योजनाओं पर झूठ और प्रपंच रचकर कांग्रेस सरकार द्वारा झूठा श्रेय लेने का काम किया जा रहा है। आज भूपेश सरकार आकण्ठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है जिससे रोज इनके नेताओं, अधिकारियों के घरों में भ्रष्टाचार से अर्जित की हुई आकूट धन-सम्पत्तियां निकल रही है, वही विधानसभा की विधायक क्षेत्र में विकास कार्य करने में शून्य हैं। कहीं भी पांच साल के कार्यकाल में कहीं कोई विकास कार्य नहीं दिखता। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री प्रकाश बैस,मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,महामंत्री हृदय साहू,राजेश गोसाई,सांसद प्रतिनिधि कमल डागा,मोहन पुजारी,नरसिंग मरकाम,दिव्येन्द्र सिंह परिहार, सरपंच मालती धु्रव,उपसरपंच धनेश्वरी अटलखाम,थानेश्वर यदुराज,भानूप्रताप अटभैय्या, लक्ष्मण नेताम,गजेंद्र यदुराज, नारदराम साहू,हीराराम साहू, ताराचंद साहू,देवनाथ निषाद, धर्मेन्द्र साहू और गोरेगांव ग्राम के सभी वरिष्ठजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।