धमतरी

अब कमार बच्चे पढ़ेंगे स्मार्ट टीवी से
03-Oct-2023 7:33 PM
अब कमार बच्चे पढ़ेंगे स्मार्ट टीवी से

नगरी, 3 अक्टूबर। कहा जाता है कि जहाँ चाह है, वहाँ राह है। यदि मन में दृढ़ निश्चय कर लिया जाए तो कुछ भी असम्भव नहीं है। इस कहावत को चरितार्थ करेंगे प्राथमिक विद्यालय कमारपारा सिंगपुर के पालक गण। सिंगपुर एवं खड़मा के संकुल प्राचार्य डॉ.वीपी चन्द्रा के नेतृत्व में प्राथमिक शाला कमारपारा के एसएमसी सदस्यों के साथ विद्यालय में स्मार्ट टी वी की व्यवस्था कर अध्ययन अध्यापन पर मीटिंग आहूत की गई थी। इस मीटिंग में शिक्षा के महत्व के साथ साथ शिक्षा में टेक्नोलॉजी के महत्व पर भी बातचीत की गई। बातचीत के दौरान बच्चों के साथ कई तरह के प्रयोग किये गए। प्रयोग आधारित चर्चा को पालकों ने बहुत ही गम्भीरता पूर्वक लेते हुए एक मतेन विद्यालय में स्मार्ट टी वी की व्यवस्था करने की बात कही। अब कुछ ही दिनों में सिंगपुर के कमार बच्चे भी प्राथमिक स्तर से ही स्मार्ट टी वी के माध्यम से पढ़ाई लिखाई करेंगे। इस महत्वपूर्ण रचनात्मक चर्चा में संकुल के प्राचार्य डॉ.वी पी चन्द्रा के साथ व्याख्याता कल्याण कौशल, प्रधान पाठक सुकालूराम नेताम, शिक्षिका ललिता बागड़े के साथ साथ महिला पालकों में से प्रमुखत: खम्हन बाई, रामेश्वरी बाई, मान बाई, मीना बाई, कनेश्वरी बाई, बरतनीन बाई, सोनवती, योग बाई, सुरुज बाई, सरिता बाई एवं भोज बाई उपस्थित रहीं।


अन्य पोस्ट