धमतरी
राजीव युवा उत्थान योजना अंतर्गत 1 को प्रवेश परीक्षा
28-Sep-2023 3:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 28 सितम्बर। जिले में राजीव युवा उत्थान योजना अनुसार संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु अभ्यर्थियों के चयन के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये। परीक्षण उपरांत पात्र अभ्यर्थियों का प्रावचयन परीक्षा 1 अक्टूबर 2023, दिन रविवार को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक राजधानी रायपुर में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग धमतरी ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थी विभागीय वेबसाईट ूूू तथा से परीक्षा केन्द्र, रोल नंबर आदि की जानकारी के साथ फोटो युक्त प्रदेश पत्र डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा केन्द्र में निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


