धमतरी

श्रवण मरकाम का जनसंपर्क जारी
27-Sep-2023 7:00 PM
श्रवण मरकाम का जनसंपर्क जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 27 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी सिहावा विधानसभा से अधिकृत प्रत्याशी श्रवण मरकाम का मंडल बेलरगाव के ग्राम-साहनीखार,लटियारा, बोकराबेड़ा, दोहलापारा, नयापारा, गढड़ोंगरी, जरहीडीह,  गिधावा, पावद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीणों व वरिष्ठ कार्यकर्ता से जनसंपर्क कर केंद्र में भाजपा की सरकार में जन्म  से मृत्यु तक की योजनाओं को विस्तार से बताते हुए राज्य से भी कांग्रेस सरकार को हटाना है कहा। अउ नहीं सहिबो..बदल के रहिबो। आगामी विधानसभा में भाजपा को जिताने व छत्तीसगढ़ में पुन: भाजपा की सरकार बनाने के लिए आग्रह किया।

जिसमें मुख्य रूप से प्रत्याशी श्रवण मरकाम, मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप, महामंत्री मनोहर मानिकपुरी, शेखर अडील, मोहन पुजारी,दिव्येन्द्र परिहार, विनय देवांगन, मोनू साहू, सौरभ नाग, सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट