धमतरी
मिनीमाता सम्मान के लिए प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक
22-Sep-2023 3:08 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 22 सितम्बर। प्रदेश में विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला/अशासकीय संस्थाओं को ’मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदाया किया जाना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जगरानी एक्का ने बताया कि इस सम्मान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला की प्रविष्टियां आगामी 10 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है। ज्ञात हो कि सम्मान स्वरूप महिला/संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिाका प्रदान किए जाने का प्रावधान है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


