धमतरी

बैटिंग कर तारिणी ने किया क्रिकेट स्पर्धा शुरू
19-Sep-2023 5:27 PM
बैटिंग कर तारिणी ने किया क्रिकेट स्पर्धा शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 19 सितंबर।
ग्राम बोरझरा में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित 7 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला पंचायत सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर ने स्वयं बैटिंग करके खेल का शुभारंभ किया।

यूके इलेवन क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस खेल स्पर्धा में मुख्य अतिथि श्रीमती चन्द्राकर ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी को खेल भावना के साथ मैदान में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करने की सलाह दी। उन्होंने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए बताया कि क्रिकेट भारत ही नहीं पूरे विश्व के लोगों का पसंदीदा खेल बन चुका है, अपने खेल कौशल का उन्नयन कर कोई भी युवा टी ट्वेंटी, रणजी ट्रॉफी एवं राष्ट्रीय टीम में जगह बना देश का हिरो बन सकता है।

 आज क्रिकेट मैदान में जो नौजवान अपनी किस्मत अजमा रहे हैं वें कड़ी मेहनत, लगन एवं सही प्रशिक्षण हासिल कर खेल में ही अपना कैरियर बना सकते हैं। इस मौके पर सरपंच महेंद्र साहु,  मनोज, विवेक, बसंत, भूषण साहू आदि उपस्थिति थे।


अन्य पोस्ट