धमतरी
सशिमं में शिक्षक दिवस समारोह
14-Sep-2023 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 14 सितंबर। पूर्व राष्ट्रपति डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मन्दिर घठुला में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित की गई।
जिसमें वरिष्ठ शिक्षकरति राम नाग प्रधानपाठक सेवानिवृत्त, भवानी लाल ध्रुव प्रधान पाठक सेवानिवृत्त एवं सरस्वती शिशु मन्दिर के प्रधान आचार्य भानु सोम तथा आचार्य गण, दीदी जी सहित 20 शिक्षक का श्रीफल, पेन - डायरी के साथ सम्मान उमेश देव जनपद सदस्य नगरी द्वारा किया गया।
श्री देव ने अपने उद्बोधन में गुरु शिष्य की महिम पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर नीलकंठ साहू, गीतेश साहू, राहुल कश्यप, स्वाति साहू, पायल साहू, आलोक मिश्रा, डिम्पल साहू, ऋषभ सूर्या, हर्ष कश्यप सहित छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


