धमतरी

आप ने दिया पदाधिकारियों को प्रशिक्षण
13-Sep-2023 9:02 PM
आप ने दिया पदाधिकारियों को प्रशिक्षण

कुरुद, 13 सितंबर। आम आदमी पार्टी से जुड़े कुरुद विधानसभा  पदाधिकारियों को केजरीवाल की गारंटी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।

आप नेता तेजेंद्र तोड़ेकर ने बताया कि कुरुद विधानसभा में आम आदमी पार्टी चुनावी तैयारी में जुट चुकी है। जिसके तहत हम गांवों में जाकर केजरीवाल की गारंटी के लिए लोगो का पंजीयन कर रहे हैं। आम आदमी पूरे 90 विधानसभाओं में चुनाव लड़ेंगी, छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनती है तो दिल्ली और पंजाब की तरह ही दस वादों को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर पुरुषोत्तम चन्द्राकर, चेतन साखरे, ललित नागरची, भूषणलाल, भूपेश साहू, भगत गायकवाड़, मुकेश शर्मा, पुरणलाल, कमलेश्वर निषाद, डेमन साहू, चेतन सिन्हा, भीम साहू, मूलचंद साहू, अगेश्वर ध्रुव, डोमन तारक, मनोज नागरची, हेमकुमार साहू आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट