धमतरी
शिक्षादूत पुरस्कार से सम्मानित हुए थनेन्द्र
08-Sep-2023 3:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 8 सितंबर। जिला शिक्षा कार्यालय धमतरी द्वारा 5 सितम्बर को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार का आयोजन किया गया, जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला अछोटी के सहायक शिक्षक थनेन्द्र साहू को उनके द्वारा बच्चों के शैक्षणिक, संस्कृतिक, खेल के साथ-साथ स्कूल में सामुदायिक सहभागिता, वृक्षारोपण व बच्चों को नवाचार के माध्यम से सिखाने जैसे उत्कृष्ट कार्यों के लिए शिक्षादूत पुरस्कार से नवाजा गया।
उनकी इस उपलब्धि पर संस्था प्रमुख डिकेश्वरी महिलकर, प्रबंधन समिति अध्यक्ष महेश साहू, उपाध्यक्ष दीपेश्वरी विश्वकर्मा, रामसेवक बम्बोडे, उषा यादव, मीनाक्षी ध्रुव, चित्ररेखा ध्रुव, रमला निर्मलकर,अटंग संकुल समन्वयक नरसिंग साहू, संकुल प्रचार्य जेएल साहू व संकुल के सभी शिक्षकों ने उज्वल भविष्य की कामना की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


