धमतरी
मानस सम्मेलन में शामिल हुए नपं अध्यक्ष
04-Sep-2023 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 4 सितंबर। ग्राम पंचायत दमकाडीह में दो दिवसीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न मंडलियों ने लोगों को नित्य रामचरितमानस पाठ करने की सलाह दी।
कुरूद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दमकाडीह, बेलौदी, अरौद, खैरझीटी में आयोजित तुलसीदास जयंती एवं मानसगान सम्मेलन के मुख्य अतिथि नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर ने कहा कि कुरुद क्षेत्र के गांव गांव में मानस प्रतियोगिताओं का होना लोगों की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विशेषताओं को बतलाता है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कुसुमलता साहू, जनपद सदस्य डागेश्वर सोनकर, सरपंच कौशल्या अजय वर्मा, रुक्मणी साहू, पुरुषोत्तम साहू, नमन साहू, अश्वनी शर्मा, साधुराम, हुलास साहू, ठाकुरराम, शोभाराम, नवदीप साहू आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


