धमतरी
कांकेर सांसद को जनपद अध्यक्ष ने बांधी राखी
01-Sep-2023 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 1 सितंबर। रक्षाबंधन पर्व पर जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम ने कांकेर सांसद मोहन मंडावी को राखी बांधकर मुँह मीठा कराया और क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक निर्माण कार्यों की सौगात हेतु निवेदन किया।
सांसद मोहन मंडावी सिहावा विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान अजजा मोर्चा जिला धमतरी जिलाध्यक्ष एवं मुनईकेरा सरपंच महेन्द्र नेताम और बेलरगांव मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप भी साथ रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


