धमतरी
पूर्व विधायक होरा प्रसादी वितरण में हुए शामिल
29-Aug-2023 3:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 29 अगस्त। सावन माह के अंतिम दिवस पर धमतरी युवा ब्रिगेड के प्रमुख पप्पू सिंधे के द्वारा आयोजित प्रसादी वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर धमतरी के पूर्व विधायक जनसेवक गुरुमुख सिंह होरा ने अपने हाथों से श्रद्धालु जनों को प्रसादी वितरण किए। साथ ही भगवान रुद्रेश्वर महादेव जी का दर्शन आशीर्वाद प्राप्त किए और धमतरी विधानसभा क्षेत्र वासियों की सुख- शांति एवं खुशहाली की कामना किए। इस अवसर पर नगर निगम धमतरी के एल्डरमेन नरेश जसूजा, विक्रांत शर्मा सहित अन्य कांग्रेसी जन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


