धमतरी

पीसीसी उपाध्यक्ष शोकाकुल परिजनों से मिलने पहुंचे
29-Aug-2023 3:25 PM
पीसीसी उपाध्यक्ष शोकाकुल  परिजनों से मिलने पहुंचे

धमतरी, 29 अगस्त। ग्राम रावणगुडा निवासी विषम्भर साहू के निधन की खबर पाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरूमुख सिंह होरा  ने उनके निवास स्थान पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस कार्यकर्ता के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

धमतरी, 29 अगस्त। पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे ग्राम बोडरा निवासी वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता दयालु राम साहू की अस्वस्थता की खबर पाकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा उनके निवास स्थान पहुँच कर उनका हाल चाल एवं कुशलक्षेम पूछा। बातचीत के दौरान बीते दिनों के संघर्ष और राजनीतिक पहलुओ पर लम्बी चर्चा हुई। श्री होरा ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी वसीम कुरैशी, एल्डरमेन विशाल शर्मा सहित कांग्रेसी जन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट