धमतरी
जिपं उपाध्यक्ष कोटेश्वर महादेव पहुंच कर किया जलाभिषेक
29-Aug-2023 3:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 29 अगस्त। भीमा कोटेश्वर धाम कोटाभर्री डोंगरडुला पहुंचकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नीशू चन्द्राकर एवं जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी विधि विधान से बाबा कोटेश्वर महादेव का दूध एवं जल से अभिषेक कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना किए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष बंगानी, भागी निषाद, प्रेमांशु प्रजापति, महेंद्र पांडेय, आदित्य तिवारी सहित युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


