धमतरी

फरसियां में मतदाता जागरूकता अभियान
28-Aug-2023 3:23 PM
फरसियां में मतदाता जागरूकता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 28 अगस्त।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसियां में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता अभियान का उद्देश्य वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए सभी को जागरूक करना,शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रोत्साहित करना, मौलिक अधिकार में मतदान अधिकार सर्वोच्च माना गया है ,क्योंकि इस अधिकार का उपयोग करते हुए हम यह तय कर पाते हैं कि कौन हमारा भविष्य में नेतृत्व करेगा। 

लोकतंत्र में मतदान को एक बड़ा पर्व माना गया है, राष्ट्रीय सेवा योजना रेड क्रॉस, स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में नाटक, नुक्कड़ ,निबंध, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित कर मतदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। प्राचार्य नीरज सोन ने कहा कि मतदान करना सबका मौलिक अधिकार है, लोकतंत्र में इसका बड़ा महत्व है । 

इस अवसर पर संस्था के शिक्षक निरूपमा श्री माली, किरण श्री माली, यशपाल साहू, लोमस पटेल, ऋषिकेश साहू, प्रेमलाल ध्रुव, अरविंद सोम, रेणु सोम, अंजना लौटरे, देवयानी सोम, मिलेन्द्र ठाकुर, शिल्पा मानिकपुरी,पारुल बिसेन, त्रिवेणी सूर्यवंशी, नीलम साहू सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक, रेड क्रॉस एवं स्काउट की समस्त प्रतिभागी सहित समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट