धमतरी

भूपेश सरकार के रहते नगर विकास में कोई अड़चन नहीं - मंजू साहू
28-Aug-2023 3:21 PM
भूपेश सरकार के रहते नगर विकास में कोई अड़चन नहीं - मंजू साहू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 28 अगस्त।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के संजय नगर वार्ड में सुविधा विस्तार के लिए करीब सत्तर लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए नागरिकों को भरोसा दिलाया कि भूपेश सरकार के रहते नगर विकास में कोई अड़चन नहीं है।

रविवार को नगर पंचायत कुरुद के क्रमांक 14 में सडक़, बिजली, पानी जैसे मुलभूत सुविधा विस्तार के तहत करीब 9 लाख रूपये से बनने वाली सीसी रोड निर्माण कार्य एवं सावरकर गार्डन में 61 लाख रूपये के लागत से विद्युतीकरण, सजावट कार्य का भूमिपूजन किया। 

इस मौके पर नपं उपाध्यक्ष साहू ने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार नगर विकास से जुड़े हमारे सभी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर राशि आवंटित कर रही है, जिसके चलते कुरुद में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। भौतिक निर्माण के अलावा निकाय के माध्यम से नागरिको की सभी समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है। 

इस अवसर पर मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू, सभापति मनीष साहू, डुमेश साहू, रोशन जागडे, पार्षद देवव्रत साहू, मनोज अग्रवाल, टुकेश साहू, योगेश साहू,रेखा कमलवंशी, मीना चंद्राकर, मोहित ध्रुव, मनबोधी राम, सीएमओ दीपक खाडे, राजा, नवीन चंद्राकर एवं वार्डवासी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट