धमतरी
प्राची ठाकुर अध्यक्ष निर्वाचित
28-Aug-2023 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 28 अगस्त। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह (कुकरेल) धमतरी के पदेन अध्यक्ष कलेक्टर के निर्देशानुसार, निर्वाचन अधिकारी अर्चना नेताम, सहायक निर्वाचन अधिकारी लीलाधर नेताम ने भारत के लोकतान्त्रिक व्यवस्था लिए मतदान प्रक्रिया को संपन्न करवाया। इस मतदान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्रा जे प्राची ठाकुर निर्वाचित हुई।
ज्ञात हो की जे प्राची ठाकुर के दादा भारतीय दलित साहित्य अकादमी के द्वारा समाज वीर सम्मान से विभूषित है। इनके पिता सी पी ठाकुर जनपद पंचायत में सबसे कम उम्र के सदस्य रहे है।
जे प्राची ठाकुर के अध्यक्ष बनने पर क्षेत्रीय विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव, जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निशु चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, अंबिका मरकाम, सहित सभी लोगों ने बधाई दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


