धमतरी
चंद्रयान 3: भाजपाइयों ने मनाया जश्न
25-Aug-2023 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 25 अगस्त। 23 अगस्त को सूरज डूबते-डूबते भारतवासियों के दिलों में खुशियां भर गया। शाम होते ही चंद्रयान -3 की सफल लैंडिंग पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के हृदय स्थल बजरंग चौक नगरी में इक_ा होकर तिरंगा लहराते हुए आतिशबाजी करके खुशियां मनाते हुये एक दूसरे को गले से लगाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम, जिला महामंत्री प्रकाश बैस, मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल डागा, विधानसभ मीडिया प्रभारी रामगोपाल साहू, महामंत्री राजेश गोसाई, मंडल मंत्री बलजीत छाबड़ा, संत कोठारी निखिल साहू, संजय सारथी, ओमी ठाकुर, महेंद्र कौशल, यशकरन पटेल, सुनील निर्मलकर, दीपक डागा, एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


