धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 25 अगस्त। सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र के ग्राम बरोली कसपुर (बेलरगांव) निवासी टेशु नेताम का चयन आईआईटी कानपुर उत्तरप्रदेश में चयन हुआ। टेशु नेताम बचपन से ही मेघावी रहीं 6वीं से 12तक ज्वाहर नवोदय विद्यालय जगदलपुर से उत्कृष्ट अंकों में उत्तीर्ण हो कर इंडियन ऑयल विदुषी सुपर 30 गल्र्स में चयन पश्चात ऑनलाइन कोचिंग घर में रह कर प्राप्त कर आईआईटी कानपुर उत्तरप्रदेश में चयन हुआ जोहन नेताम व्याख्याता डाइट नगरी रजुला नेताम की सुपत्री टेशु नेताम सफलता के लिए अपने माता -पिता एवं अपने गुरुजनों इंडियन ऑयल कारपोरेशन अपने इस सफलता का श्रेय दिया।
इस सफलता पर डॉ व्ही. पी चंद्रा प्राचार्य आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय सिंगपुर, पी. एस राय प्राचार्य डाइट नगरी, डीके साहू सहायक प्राध्यापक,के ध्रुव सहायक प्राध्यापक हिममणी सोम, बी गजेंद्र, नरेंद्र देवांगन, संगीता रनघाटी अरविन्द सार्व, ईश्वरी ध्रुव, खीरभान कश्यप, उमेश्वरी ने बधाई दी।


