धमतरी

मंत्रोच्चार के बीच चन्द्रयान की लॉन्चिंग, सभी ने मनाया जश्न
24-Aug-2023 4:50 PM
मंत्रोच्चार के बीच चन्द्रयान की लॉन्चिंग, सभी ने मनाया जश्न

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 24 अगस्त। दूर के चंदा मामा की गोद में उतरते भारतीय चंद्रयान के ऐतिहासिक क्षणों का सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था भाजपा द्वारा की गई थी। जिसके चलते स्कूली बच्चों सहित नगर एवं क्षेत्रवासी इस गौरवमयी क्षण को अपनी नजरों में कैद कर लिया। हालांकि की बीच सडक़ में हुए इस कार्यक्रम के चलते आवागमन बाधित होने को लेकर थोड़ी विवाद की स्थिति भी बनी।

बुधवार शाम कारगिल चौक कुरुद में भारतीय जनता युवा मोर्चा की अगुवाई में मिशन चंद्रयान-3 की सफलता पूर्वक लैंडिग का सीधा प्रसारण दिखाने बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई थी। इसके अलावा पूजा पाठ हवन आदि की भी तैयारी की गई थी। वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, भानु चंद्राकर, मालकराम साहू, ज्योति चन्द्राकर सहित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयकारा लगाते हुए चन्द्रयान के सफल लॉन्चिंग की कामना की।

जैसे ही जैसे ही यान के कदम चांद पर पड़े तो सब खुशी से झूम उठे। चन्द्रमा में पड़े भारत के इस मजबूत कदम से विश्व बिरादरी में तिरंगा की अजमत बढऩे से हर देशवासी की खुशियों का ठिकाना नहीं रहा।

इस अदभुत नजारे को देखने मौजूद लोगों ने इस शानदार उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों एवं नेहरू से लेकर मोदी तक के सभी प्रधान सेवकों को बधाई दी क्योंकि इन सब ने इसके जरुरी अधोसंरचना विकास में भागीदार निभाई है। 


अन्य पोस्ट